Wednesday, October 21st, 2026

सवन्नी पर भड़के चंद्राकर..कह दिया ठीक कर दूंगा

रायपुर
राजनीतिक सुचिता व अनुशासन की दुहाई देने वाली पार्टी भाजपा जब से पिछला चुनाव बुरी तरह से हारी है। पार्टी नेताओं के बीच मनमुटाव बढ़ गया। गिनती के विधायक व संगठन नेताओं के बीच पटरी नहीं बैठ रही। लेकिन पार्टी की फजीहत तब हो गई जब पार्टी कार्यालय में विधायक चंद्राकर ने काफी गंदे शब्दों में महामंत्री सवन्नी को धमका दिया।

दरअसल बजट पर बुद्धिजीवियों से चर्चा करने पहुंचे केंद्रीय विमानन आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी पार्टी पदाधिकारियों से औपचारिक रायशुमारी कर रहे थे। इस बैठक की सूचना पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर को नहीं दी गई थी। इस पर चंद्राकर ने सवन्नी को काफी खरीखोटी सुना दी। चंद्राकर ने सवन्नी से कहा,जाओ जाकर चमचागिरी करो, मुझसे जरा ठीक से बिहेव किया करो, वरना मैं तुम्हें ठीक कर दूंगा। बैठक के दौरान हुई यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। प्रदेश कार्यालय पहुंचने के बाद जब केंद्रीय मंत्री के पदाधिकारियों से चल रही औपचारिक बैठक की जानकारी मिली तो पूर्व मंत्री भड़क उठे ऐसे चंद्राकर मीटिंग हॉल के भीतर गए तुरंत बाहर भी निकल आए बाहर आ गये। इस दौरान उनके चेहरे के हावभाव बता रहे थे कि माहौल में गर्माहट है।

बैठक खत्म होने के बाद हरदीप सिंह पुरी बाहर आए तो उन्होंने अजय चंद्राकर से बाहर आने का कारण पूछा इस पर उन्होंने जवाब दिया कि बैठक में अपेक्षित नहीं था इसलिए बाहर आ गया। चंद्राकर की इस तल्ख की टिप्पणी के बाद बड़े नेताओं को हस्तक्षेप करना पड़ा। मौके पर मौजूद सूत्र बताते हैं कि राज्यसभा सांसद सरोज पांडे बीच-बचाव किया, जिसके बाद हालात शांत हुआ।  

 

 

Source : Agency

पाठको की राय